देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में बुधवार को चहारदीवारी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं। चार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में प्रथम पक्ष के कन्हैया प्रजापति, शंभू प्रजापति, मीना देवी और दीपक प्रजापति घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है।