फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाड़बंदी के दौरान दो पक्ष भिड़े, प्रधान समेत पांच घायल

Sat, 09 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जैतपुरा गांव में सब्जियों की बाड़बंदी के दाैरान दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि प्रधान ने बाड़बंदी कर रही विधवा महिला पर लोहे की राॅड से वार कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में प्रधान दंपती समेत पांच लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जैतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार कुशवाहा दरवाजे के पास खेत में सब्जी उगाए हैं। उनका कहना है कि बकरियों से बचाव के लिए शनिवार की सुबह चाची शारदा देवी बांस-बल्ली से सब्जी के खेत की बाड़बंदी कर रही थीं।
इसी बीच ग्राम प्रधान जहरुद्दीन खान वहां पहुंचे और बाड़बंदी पर आपत्ति जताने लगा। आरोप है कि यह बात सुनते ही प्रधान नाराज हो उठे और बांस-बल्लियों को उखाड़ते हुए लोहे की राॅड से वार कर चाची को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पर प्रधान और उसके परिवार वाले मिलकर उसे और भाभी गुड़िया देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
प्रधान जहरुद्दीन खान और उनकी पत्नी रोशन आरा को भी चोट आईं हैं। प्रधान ने बताया कि उनके हिस्से की भूमि में घेराबंदी की जा रही थी। मना करने पर उसे और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि प्रधान समेत चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें