फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर खड़े होने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 14 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के छितरूआ गांव में बुधवार की रात दरवाजे पर खड़े होने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियार और ईंट-पत्थर भी चले। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा।
विज्ञापन

छितरूआ गांव में बुधवार रात गांव के कुछ युवक रामदास राजभर के घर के पास खड़े थे। इसी बात को लेकर रामदास राजभर के लड़कों और गांव के उन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष गोलबंद होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष के रोहित (22), नीरज (13) और अरविंद (35), गामा राजभर (35) और राम दरस राजभर (50) चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के भोलू निषाद (22) को भी गंभीर चोट लगी है।
घटना की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सुरौली एसओ त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें