रुद्रपुर। विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 17 नवंबर को सतासी इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में किया जाएगा। इसमें आठ विधाओं कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, जुडो, फुटबॉल व भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग इसका आयोजन करेगा। संवाद