बनकटा/प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में शनिवार की रात महावीरी अखाड़ा मेला के दौरान उचक्कों ने दो लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। हालांकि, पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
प्रतापपुर में आयोजित महावीरी मेले में मनोरंजन के लिए बाहर से कलाकार बुलाए गए थे। कलाकारों को देखने आई भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने दो लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। लोगों ने इसकी सूचना आयोजकों को दी तो मंच से कई बार मोबाइल वापसी के लिए बोला गया।
इसके बावजूद मोबाइल नहीं मिला। एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया मोबाइल चोरी की जानकारी है, मगर तहरीर नहीं मिली है। संवाद