हादसे में पिकअप में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से पिकअप में घायल होकर फंसे सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मऊ जनपद के थाना मधुबन के खीरी कोठा निवासी रामकेश (25) और महिला डांसर दीपिका (23) को मृत घोषित कर दिया। जबकि खीरी कोठा गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू, नंदलाल (25) पुत्र राजपति, राहुल (22) पुत्र बालवंद्र, प्रिंस (19), पृथ्वी साहनी (18), प्रिंस साहनी (19), पंकज (24) निवासी खीरी कोठा, पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर, ओडिसा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इसमें से बुधवार की सुबह आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। सड़क पर खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाता है।