फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल के लिए सेना के जवान समेत दो ने आधे घंटे तक किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे के हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की दोपहर में उमड़ी भीड़ के दौरान आर्मी जवान समेत दो लोगों ने आधे घंटे तक पेट्रोल के लिए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख मैनेजर ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सब इधर-उधर भाग निकले। पुलिस करीब एक घंटे तक वहां मोर्चा संभाले रही।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर दोपहर में अचानक भीड़ बढ़ गई। सुबह करीब 11 बजे तक पंप पर तेल नहीं था। जैसे तेल पहुंचा भीड़ बढ़ गई। इसके बाद कर्मचारी लाइन से चार पहिया वाहन में पांच सौर और दो पहिया वाहन में 100 से 200 रुपये तक का पेट्रोल-डीजल देने लगे।
मैनेजर लाल बाबू सिंह का कहना है कि चार पहिया वाहन एक सवार शख्स आया और बिना लाइन में लगे गाड़ी में तेल भराने की जिद करने लगा। उससे कहा गया कुछ देर रुक जाइए थोड़ी भीड़ कम होने दीजिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह घूमकर वीडियो बनाने लगा। फिर वहां उपस्थित लोगों से कालाबाजारी का आरोप लगाकर हस्ताक्षर कराने लगा। इसके बाद कर्मियों से उलझ गया। फिर वितरण बंद कर दिया गया। तभी एक और शख्स चार पहिया वाहन लेकर पहुंचा और अपने को आर्मी का जवान बताकर कर्मचारियों से उलझ गया। इस तरह दोनों मिलकर करीब आधे घंटे तक हंगामा करते रहे है। जैसे पुलिस पहुंची, दोनों भाग निकले।
मैनेजर ने बताया कि इसके बाद पूरी तरह से पेट्रोल-डीजल वितरण बंद कर दिया गया। अब देर शाम तक जब टैंकर तेल लेकर आएगा तो उसके बाद ही वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पंप पर पहुंचकर मोर्चा संभाल ली थी। तहरीर मिलेगी तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें