फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 23 लोग पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 23 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से संक्रमित दो लोगों की इलाज के दौरान बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की संख्या जिले में 82 हो गई है। बुधवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 6134 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार के सिरजम गांव निवासी 50 वर्षीय महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भटनी के पिपरा दीक्षित गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को परिवार वालों ने संक्रमित होने के बाद मोडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, महुजा लार, तेंदुही बर्दगोनियां, महुआनी चौराहा, रामपुर खास, मठियां माफी, पिंडरा, महुई श्रीकांत आदि गांवों एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना से संक्रमित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 5793 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 259 एक्टिव मरीजों की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें