फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टाट बांधने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 10 घायल

Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। परसिया भगवती गांव में शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे टाट बांधने के विवाद मेंं दो पक्ष भिड़ गए। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। दो को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परसिया भगवती निवासी राम केवल का कहना है कि पड़ोसी गौतम और परितोष शुक्रवार को उनके हिस्से की जमीन में टाट बांधकर रख दिया। पूछने पर मारपीट पर उतारू हो गए। दिन में किसी तरह मामला टल गया। रात करीब 8:30 बजे फिर उसी प्रकरण को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गया। इसके बाद गौतम पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर फटने से जमीन पर गिर गया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने पत्नी रेखा देवी, देवरानी राजकुमारी देवी, बेटी पलक और हरि केवलको भी मारापीटा।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के गौतम का कहना है कि बारिश में छप्पर का टाट गिर जाने से उसे सीधा किया था। इसी बीच राम केवल पक्ष हमलावर हो गए। मारपीट में गौतम, परितोष, पूनम और सुभावती देवी सहित एक अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने शनिवार को थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है। एक पक्ष से गौतम और दूसरे पक्ष से राम केवल को चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें