फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 13 घायल

Thu, 30 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। ग्राम अवधपुर में जमीन के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षें से 13 लोग घायल हुए। छह लोगों गंभीर गंभीर चोट आई हैं। सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने घायलों को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुर निवासी राजेश्वर व रमेश के बीच पहले से चले आ रहे जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग आमने-सामने आ गए। गांव के बाहर खेत में दोनों तरफ से लाठी और कुदाल से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे 13 लोग घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें