रामपुर कारखाना। ट्रेन से कटे युवक की पहचान दूसरे दिन बुधवार हो गई। वह रामपुर कारखाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय शिव शंकर मिश्रा का 28 वर्षीय बेट भुवाल मिश्रा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही माता इस्रावती देवी, छोटा भाई अनुज मिश्रा दहाड़ मार कर रोने लगे। संवाद