फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेढ़ महीने में दो हत्या, खुलासे में देरी से उठ रहे सवाल़

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। मुकामी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने के भीतर हुई दो हत्याओं ने इलाके में दहशत फैला दी है। दोनों ही मामले में हत्यारोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्याओं का हिस्सा मान रहे हैं। बंजरिया गांव निवासी हीरालाल शर्मा (40) गांव के ही चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करता था और खुद का डीजे सिस्टम चलाता था। नौ अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह अपनी बाइक से निकला था, मगर लौट कर नहीं आया। 10 अगस्त की सुबह उसका शव गांव के पश्चिम एक निजी स्कूल के पास धान के खेत में पड़ा मिला, जबकि बाइक खड़ंजा सड़क पर खड़ी थी।
इस मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इससे पुलिस ने विसरा जांच रिपोर्ट के लिए भेजा है। धीरे-धीरे इस वारदात के बाद डेढ़ महीने का वक्त गुजर गया, मगर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस ने निजी स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही करीब आधा दर्जन लोगों के मोबाइल का सीडीआर जांच कराई है। कई राउंड हीरालाल की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है, मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

अभी इस मामले की छानबीन चल ही रही थी तब तक बरवा सेमरा गांव में घर के बगल में स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की शाम को सहेलियों के साथ लुकाछिपी खेलने गई राजू यादव की पांच वर्षीय बेटी प्रिया यादव रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों के साथ गांव के लोगों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने देर रात तक उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
अगले दिन रविवार को मासूम प्रिया का शव घर के कुछ दूर एक गन्ने के खेत में से बरामद हुआ। इस मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जिससे पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। उधर, डेढ़ माह के भीतर हत्या की दो घटनाओं को लेकर इलाके में भय और गुस्से का माहौल है।
लोग पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक के बाद एक रोज दिन राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवारों से मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें