फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भोलू हत्याकांड में भागे फिर रहे दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के विट्ठलपुर में आपसी विवाद हुए हरिभजन निषाद उर्फ भोलू की हत्या के मामले में भागे फिर रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को पुलिस ने दो आरोपी भगवानपुर निवासी सूरज निषाद को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास मुख्य मार्ग से तथा बिट्ठलपुर निवासी मुसाफिर निषाद को सेमरौना पुल के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया है। विट्ठलपुर गांव में 13 जून को आपसी विवाद के दौरान हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद पुत्र रामनिवास को लाठी-डंडों से पीटा गया था। गंभीर रूप से घायल भोलू का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

21 जून को उसकी मौत हो गई थी। मां दुर्गावती देवी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर में जुट गई थी। शुरू में धारा 115(2), 117(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था, मगर इलाज के दौरान मौत के बाद साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा में गैर इरादतन हत्या की बढ़ोतरी कर दी गई थी।
विज्ञापन

23 जून को उसकी बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो युवक उसे लाठी से पीट रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विक्रांत वीर पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें