देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 14 अगस्त की रात करीब 2:38 बजे दो मोबाइल और 15 हजार रुपये चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद है। सुरौली के भेड़ापाकड़ कला निवासी सोनू यादव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सोनू यादव ने आरोप लगाया कि सकरापार निवासी नसीम अस्पताल से दो मोबाइल तथा 15 हजार रुपये लेकर चला गया। 17 अगस्त को आरोपी को पकड़ लिया गया और उसके पास से एक मोबाइल मिलने की बात कही गई है। संवाद