फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिछवी एक्सप्रेस से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की टास्क टीम ने शुक्रवार को आनंद विहार–सीतामढ़ी लिछवी एक्सप्रेस (14006) से दो शराब तस्करों को धर दबोचा। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट सिवान सुबाष चंद्र यादव के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ट्रेन के सीवान जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पहुंचने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान तलाशी में दोनों के पिट्ठू बैग और प्लास्टिक के झोले से भारी मात्रा में देसी शराब मिली। जांच में बंटी-बबली लाइम ब्रांड की 200 एमएल की कुल 135 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी मात्रा 27 लीटर और अनुमानित कीमत 7425 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें