फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बच्चों ने चाटा कीटनाशक, हालत गंभीर

Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपलिया में घर के पास खुले में फेंकी गई कीटनाशक की शीशी में बचे विषाक्त पदार्थ को दो बच्चों ने चाट लिया।
विज्ञापन

इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन ने दोनों को तत्काल सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। दोनों का उपचार चल रहा है। चांदपलिया गांव निवासी अनुराग (7) पुत्र रामधनी और शिवा (9) पुत्र हरिद्वार बुधवार को घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कीटनाशक के छिड़काव के बाद फेंकी गई दवा की एक शीशी मिली।
दोनों ने शीशी में बची हुई दवा को चाट लिया। उस समय परिजन गांव के ही एक खेत में धान की रोपाई करने गए थे। कुछ देर बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों ने मां को बताया कि उन्होंने खेत में पड़ी दवा की शीशी से पदार्थ चाट लिया है। यह सुनते ही परिजन के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चों का तत्काल उपचार शुरू किया। इसके बाद बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें