फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 18 प्रतिष्ठानों की जांच, मसाले के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

Thu, 09 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छह से आठ जुलाई तक जिले के खाद्य मसाला निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें 18 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
विज्ञापन

चार प्रतिष्ठानों से एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। बिना लाइसेंस प्रतिष्ठान चला रहे संचालकों को नोटिस दिया गया। वहीं लाइसेंस लेने के बाद भी काम नहीं करने वाले लोगों को लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान टीम को पता चला कि खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने वाले लोग काम नहीं कर रहे हैं।
ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना खाद्य लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए प्रतिष्ठानों को तत्काल कार्य बंद करने तथा शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुल 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। रुद्रपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र से खाद्य मसालों के चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र, नेहा त्रिपाठी, राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव एवं राम सिंगार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें