फोटो कैप्शन श्रीरामपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर बाइक व बरामद शराब स्रोत पुलिस
देवरिया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बृहस्पतिवार को श्रीरामपुर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस उनके पास से 144 लीटर अवैध देसी शराब और दो बाइक बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को बंकुल रोड, टोला अहिबरन राय के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। इस दौरान दो बाइक पर सवार युवकों को रोका गया। उनके पास दो अलग-अलग बोरियों में 16 पेटी देसी शराब बंटी-बबली मिली।
प्रत्येक पेटी में 45 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) थे। कुल मात्रा 144 लीटर पाई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रीतम कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी मोरारपट्टी, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) और आदर्श कुमार पुत्र रामबाबू यादव निवासी अटवा दुर्ग, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय सिंह, सत्यपाल, गुलाब चंद्र और श्रवण प्यारे शामिल रहे। सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब के साथ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ श्रीरामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।