लूट के मामले में दो पुलिस हिरासत में
बघौचघाट। तमंचा सटाकर मुंशी से लूट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद भट्ठे के मजदूर दहशत में हैं। मजदूरों ने बताया कि मुंशी की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की है।
शनिवार को दिनदहाड़े शाहपुर पुरैनी ईंट भट्ठे के मुंशी कृष्णा कुशवाहा को बदमाशों ने असलहा दिखाकर मारपीट की और एक लाख बीस हजार रुपये लूट कर असलहा लहराते फरार हो गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है। पुलिस सोमवार को दो लोगों को उनके घर से हिरासत में ले लिया। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं।