फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रों के दो गुट सरेराह भिड़े, मची अफरा-तफरी

Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कस्बे के एक प्राइवेट कॉलेज के छात्रों का दो गुट शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे आपस में भिड़ गया। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया। सरेराह मारपीट होता देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीन छात्रों को दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

तीनों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। इसके पूर्व भी छात्रों का गुट कई बार गोलबंद होकर मारपीट कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, बाजार स्थित एक एक इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ा की एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। इसी बीच एक छात्र ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्र को 20 से अधिक की संख्या में गोलबंद होकर पीटते हुए सड़क के तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

यह देख राहगीरों ने हस्तक्षेप कर छात्र को छुड़ाने को कोशिश की मगर मनबढ़ों ने एक नहीं सुनी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने बाजार में छिने दोनों गुटों के तीन छात्रों को दबोच लिया। तीनों से पूछताछ के बाद पुरानी रंजिश और रील बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस विवाद में शामिल अन्य छात्रों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। तीन छात्रों को पूछताछ की जा रही है। विवाद में शामिल अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें