फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिडे़, कई लोग हुए घायल

Fri, 27 Nov 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर चांदपलिया गांव में शुक्रवार सुबह जमीन पर बोझा रखने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव में पुआल का बोझ रखने के दौरान व्यास कुशवाहा और द्वारिका कुशवाहा ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। देखते-देखते दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर पीआरवी टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ घायलों को स्वजन बाइक से सीएचसी सलेमपुर ले गएद्ध गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कुछ घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से व्यास कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से द्वारिका के पुत्र राम आधार कुशवाहा (65) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके अलावा आशीष, बलराम, प्रमिला कुशवाहा और बिंदु देवी समेत अन्य कई लोग घायल हुए हैं। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें