फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर बुजुर्ग में दो गुटों में मारपीट, मची अफरा-तफरी

Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर दो गुटों में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं चार अन्य भी घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुठनी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के रहने वाले तीन-चार युवक किसी काम से रामपुर बुजुर्ग आए थे। इस दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र का एक युवक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पड़री गांव के युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दिया। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। रामपुर बुजुर्ग बाजार का रहने वाला एक युवक झगड़ा छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा तभी झगड़े में शामिल किसी युवक ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
इस घटना के बाद मामला और उग्र हो गया। चर्चा है कि वहां क्षेत्र के करीब 100 से अधिक युवक वहां इकट्ठा हो गए और पड़री गांव से आए युवकों को चारों ओर से घेरकर पिटाई कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। एक युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें