फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दावा-आपत्ति लेने को बनाए गए 14 केंद्र

Sat, 17 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में एईआरओ की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बताया गया कि क्षेत्र में बनाए गए अलग-अलग 14 केन्द्रों पर एईआरओ की मौजूदगी में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची को वोटरों के बीच सार्वजनिक किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची में हटे नाम और जोड़ने के लिए दावे, आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। एसआईआर के पूर्व विधान सभा क्षेत्र में मतदाता सूची में 3,24,661 वोटर थे। विशेष गहन पुनरीक्षण में मृतक, डबल और शिफ्टेड वोटरों का नाम हटाने के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में अब कुल 2,79, 272 वोटर हो गए है।
उपजिला निर्वाचक अधिकारी, एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए क्षेत्र में सरांव, बेलवा दुबौली, अवस्थी, इंदुपुर, बनिएनी, रनिहवा, नगर पंचायत कार्यालय रुद्रपुर, मदनपुर, पकड़ी बाजार, रामलक्षन, कोइलगढ़हा, ब्लाक कार्यालय रुद्रपुर, भलुअनी, ब्लाक संसाधन केंद्र बनाए गए है। जिसमे वोटर दावे और आपत्ति में साक्ष्य सहित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर ईआरओ राज किशोर सिंह, विनयशील मिश्र, एजाज अहमद, देवेन्द्र प्रताप यादव, रामाश्रय, उमेशचंद माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें