फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में स्नान करने गईं दो बालिकाएं डूबीं

Sat, 07 Oct 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर, देवरिया। बिहार के नौतन थाना क्षेत्र के ग्राम चफवा के रहने वाली दो लड़कियां शुक्रवार को झरही नदी में डूब गईं। दोनों जिवित्पुत्रिका पर्व पर शुक्रवार की शाम परिवार की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थीं। नहाते समय पानी की तेज धारा में जाने से हादसा हो गया। एक अन्य घटना में नदी में डूब रही महिला को लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के नौतना थाना क्षेत्र के ग्राम चफवा की रहने वाली रागिनी कुमारी (15) पुत्री रामविलास सिंह और मधु कुमारी (13) पुत्री रामायण भगत अपनी माता के साथ जिवित्पुत्रिका पर्व पर नदी में स्नान करने के लिए घर से निकलीं। नदी में स्नान करते समय अचानक तेज धारा में चली गईं और डूब गईं। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। नौतन थाने की पुलिस पहुंची और तलाश में जुट गई। वहीं, आसपास के गांवों तथा यूपी के सटे गांवों के तैरने वाले लोग भी बच्चियों को ढूंढने में जुट गए। दोनों लड़कियों की मां व बहन, भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। रागिनी कुमारी तीन बहनों में दूसरे नंबर की है और एक भाई है। जबकि, मधु कुमारी दो भाइयों की अकेली बहन है।
वहीं, जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा निवासी जयंती देवी (55) पत्नी परमेश्वर मद्धेशिया बकुल पुल के पास घाट पर स्नान कर रही थीं। इसी बीच नदी की तेज धारा में आने से डूबने लगीं। यह देख वहां मौजूद युवाओं ने बिना देर किए पानी में छलांग दी और उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें