तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गांव की दो छात्राएं सोमवार की सुबह एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में प्रवेश कराने के लिएघर से निकली थीं, लेकिन दोनोंलौट कर नहीं आईं।
अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कंचनपुर गांव की रहने वाली दो छात्राएं पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। सोमवार की सुबह दोनों अपने घर से 25-25 सौ रुपये लेकर 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए घर से स्कूल निकलीं थीं। देर शाम तक दोनों लौट कर नहीं आईं।
इसके बाद परिवार के लोगों ने नाते-रिश्तेदारों के यहां तलाश की, मगर उनका पता नहीं चल सका। हार-थक कर परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश की ज रही है।