फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक भुल्ली गोंड की फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कप्तानगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के भोदसी गांव के बाइक सवार गामा प्रसाद और भुल्ली गोड़ शुक्रवार की शाम गोरखपुर दवा खरीदने गए थे। रात करीब 11 बजे दवा लेकर लौट रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर चौराहे पर रात करीब 12 बजे ट्रक और मैजिक से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खबर मिलते ही परिजन देर रात कप्तानगंज पहुंच गए। दोनों अक्सर एक साथ रहते थे और दोस्त थे।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम भोदसी निवासी गामा प्रसाद (55) रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो बलुआ निवासी भुल्ली गौड़(66) शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर दवा लाने के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों गोरखपुर से बाइक से चले। बाइक गामा चला रहे थे। इंदरपुर चौराहे पर सड़क पर खड़े मैजिक से बाइक टकराने के बाद ट्रक में टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने गामा प्रसाद को मृत्यु घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद भुल्ली गौड़ को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज लेकर लोग जा रहे थे कि रास्ते में भुल्ली ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता हैै कि दोनों दोस्त थे और अक्सर एक साथ रहते थे। दोनों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और मैजिक से बाइक टकरा गई। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। बाइक भी थाने पर रखवा दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक भुल्ली गोंड की फाइल फोटो।- फोटो : Samvad

मृतक भुल्ली गोंड की फाइल फोटो।- फोटो : Samvad

मृतक भुल्ली गोंड की फाइल फोटो।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें