दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
पथरदेवा/बघौचघाट। विशुनपुरा बाजार स्थित खाद बीज और साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत टायर ट्यूब चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विशुनपुरा बाजार निवासी गुड्डू बरनवाल कस्बा में ही खाद बीज की दुकान चलाते हैं। समीप में ही विशुनपुरा बाजार टोला निवासी उग्रसेन राव भी गुमटी में साइकिल की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार को लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद थीं। रविवार सुबह किसी दुकानदार ने मोबाइल से इन लोगों को चोरी की सूचना दी। मौके का दृश्य देखकर दोनों दुकानदारों के होश उड़ गए। खाद बीज दुकानदार गुड्डूू बरनवाल ने बताया कि दुकान से दो हजार रुपये चोरी हुए हैं। जबकि साइकिल दुकानदार उग्रसेन राव ने बताया कि एक हजार रुपये और एक दर्जन टायर ट्यूब चोरी हुई है।