फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के दो खिलाड़ियों के चयन से खुशी 

Wed, 20 Jun 2018 11:14 PM IST
deoria
विज्ञापन
पुष्पा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के दो खिलाड़ी अब ओडिशा और पंजाब फुटबॉल टीम के सदस्य होंगे। खास बात यह है कि दोनों टीम में गोलकीपर के रूप में खेलेंगे। कई चरणों के ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है।  
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के फालोअर रामसजोर यादव की पुत्री पुष्पा यादव का चयन खेल प्राधिकरण इंडिया के कटक आवासीय छात्रावास में हुुआ है। दो बेटे और तीन बेटियों में सबसे छोटी पुष्पा पिछले चार वर्षों से रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही है। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत वर्ष 2016-17 में गांधीनगर में वह सब जूनियर इंडिया कैंप कर चुकी है। उसे यूूपी टीम से जूनियर नेशनल भी खेलने का मौका मिला था। इस वर्ष 17 से 20 मई तक साईं हॉस्टल ओडिशा में चयन के लिए उसने ट्रायल दिया था। उधर, इंदिरानगर निवासी शटरिंग मिस्त्री भरत प्रसाद चौरसिया एवं किरन देवी के इकलौते पुत्र अतुल चौरसिया को आवासीय खेल छात्रावास यूनाइटेड पंजाब फुटबॉल क्लब पठानकोट ने अपने यहां चयनित किया है। कक्षा सात का छात्र अतुल अंडर-13 वर्ग में चुना गया है। उसने पिछले अप्रैल माह में पठानकोट में तीन दिवसीय ट्रायल में भाग लिया था। पिता भरत चौरसिया ने बेटे की प्रतिभा और लगन को देखकर तंगी के बावजूद उसे खेल में कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां तक कि वह अपने बेटे को देश के विभिन्न जगहों पर कई फुटबॉल अकादमियों के ट्रायल में खुद लेकर गए। दोनों खिलाड़ियों को निखारने वाले फुटबॉल कोच क्रांतिदेव यादव ने बताया कि पुष्पा और अतुल दोनों प्रतिभावान हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाएंगे।
-----------  
चयन पर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने दी बधाई
पुष्पा यादव और अतुल के देश के नामी फुटबॉल एकेडमी के छात्रावास में चयन होने पर बुुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुशी जताई गई। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का साईं हॉस्टल एवं पंजाब फुटबॉल क्लब के छात्रावास में चयन होना यहां के लिए गर्व की बात है। दोनों ने इसके लिए कोच की देखरेख में कड़ी मेहनत की थी। स्टेडियम में खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि पर पूर्व फुटबॉल कोच सुभाष राय, श्रीराम यादव, विपिन कुमार, विक्रम सिंह, शकील अहमद, गिरीश सिंह, शालिनी शर्मा, ओंकार यादव सहित अन्य ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें