भटनी। दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दोनों मामलों में युवकों पर शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छात्राओं की तलाश तेज कर दी है।
भटनी नगर की एक किशोरी क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। वह पांच जून को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। परिजनों की पड़ताल में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर छात्रा को अपने साथ ले जाने का आरोप लगा।
वहीं, क्षेत्र के एक गांव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शुक्रवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच की तो खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक युवक का नाम सामने आया। पुलिस का कहना कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।