बनकटा। क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान में दो छात्राओं ने क्लास रूम में एक युवक की मोबाइल पर रील देखने की शिकायत कर दी। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने दोनों छात्राओं की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्राओं के कपड़े भी फाड़ दिए तथा जान से मारने की ्रधमकी दी।
छात्राओं ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वे दोनों सोहनपुर मंदिर के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। बुधवार की सुबह जब वे कोचिंग गईं तो आरोपी छात्र मोबाइल पर गंदा रील चला रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षक से कर दी। इस पर शिक्षक छात्र को डांट लगाकर चले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्र ने दोनों छात्राओं को गाली देते हुए बाल पकड़ कर लात-घंसू से पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद