भाटपार रानी। तहसील अंतर्गत बिहार सीमा पर स्थित झरही नदी पर बंकुल घाट का पक्का पुल और खंनुवा नदी के रतसिया रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर स्थित पुल के मरम्मत का कार्य होगा। इन दोनों पुलों पर अनुरक्षण एवं मरम्मत के कार्य में कुल लागत 86 लाख रुपये आएगी।
झरही नदी पर बना बंकुल घाट के पुल के उस पार से बिहार सीमा आरंभ हो जाती है। इस पुल का निर्माण हुए एक दशक से ऊपर हो चुके हैं लेकिन मरम्मत के अभाव में यह पुल जर्जर हो गया है। इसके मरम्मत पर 56 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह खनुवा नदी पर रतसिया रामपुर बुजुर्ग मार्ग के बीच बने सेतु के मरम्मत कार्य पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे।
इन पुलों के मरम्मत के दौरान तटबंध पर मिट्टी भराई का कार्य, बोल्डर पिचिंग का कार्य, ज्वाइंट स्ट्रिप सील का कार्य, सेतु के रेलिंग की मरम्मत का कार्य, रंगाई पुताई सहित अन्य विविध कार्य सम्मिलित हैं।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेई नवीन कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर के बाद जल्दी ही मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। संवाद