पैना-एकडंगा से कच्ची शराब के दो धंधेबाज पकड़े गए
बरहज। क्षेत्र के पैना-एकडंगा के निकट पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने 30 लीटर कचची शराब के साथ अलग-अलग जगहों से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। उनका चालान कर दिया गया।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पैना क्षेत्र में छापा मारा। एकडंगा से कपरवार निवासी मुन्ना साहनी और पैना पश्चिमी निवासी किशुन बिन को 20-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मुन्ना काफी दिनों से पैना के एकडंगा में रहता है। टीम में शैलेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सुनील कुमार राय, यशवंत सिंह आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है।