फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात साल पुराने हत्याकांड में दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Thu, 05 Nov 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। सात साल पहले घर से बुलाकर युवक की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन की अदालत ने बुधवार को दोनों को दोषी करार देते हुए 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। अगले दिन उसका शव नदी किनारे मिला था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के सचौली पटवनिया निवासी रामप्रवेश यादव चार जून 2019 की शाम घर पर थे। रात करीब आठ बजे गांव के हरिकेश यादव, उसके भाई अनिल यादव, संजू उर्फ संजू यादव और राजू यादव उन्हें घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद रामप्रवेश वापस नहीं लौटे।
अगले दिन उनकी मां शैली देवी को नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान बेटे के रूप में की। मां की तहरीर पर पांच जून 2019 को रुद्रपुर थाने में हत्या और साक्ष्य छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर हरिकेश यादव और अनिल यादव पर आरोप साबित हुए। चार नवंबर को अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें