फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाकू से हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र में चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बलुआ गौरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2020 में भी मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी निवासी आकाश गोड़ (27) और विकास गोड़ (29) के खिलाफ चाकू से हमला करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों भाई वारदात के बाद पुलिस की तलाश में थे। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से दोनों के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की।
दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस ने अली के भट्ठे से ग्राम ठाकुर गौरी की ओर जाने वाले रास्ते पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि चाकू बरामद कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें