एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या में दो के खिलाफ मुकदमा, एक को भेजा जेल
मईल। थानाक्षेत्र के नेनुआ गांव में जमीन विवाद में एक सप्ताह पूर्व हुई युवती की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला सहित दो के खिलाफ मारपीट व गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एक को गिरफ्तार कर भेज दिया गया।
नेनुआ गांव की प्रेमा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह निर्माण कार्य करा रहे थे। पड़ोसी कार्य को रोकने लगे। उनकी बेटी शोभा ने विरोध किया तो मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए। शोभा गिरकर बेहोश हो गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नेनुआ निवासी देवेंद्र यादव व भलुवनी थानाक्षेत्र के मानुबरवा की एक महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर देवेंद्र यादव को कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।