फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर दमर भिसवां गांव के समीप सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दुग्धेश्वरनाथ निवासी धर्मेंद्र पटेल (23) सोमवार को दोपहर में अपनी बहन को बाइक पर बैठा कर शादी समारोह में शामिल होने हाटा जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हरपुर निवासी शैलेश यादव (35) गौरी बाजार कस्बा निवासी गंगा निगम को अपनी बाइक पर बैठाकर बखरा चौराहे से गौरी बाजार आ रहे थे। इसी बीच दमर भिसवां गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में दोनों बाइक टकरा गईं। धर्मेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठी उनकी बहन बाल-बाल बच गई। दूसरी बाइक पर सवार शैलेश यादव एवं गंगा निगम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गौरी बाजार पहुंचाया। वहां से रेफर होने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें