फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह किलो गांजा संग दो गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बगल स्थित मालगोदाम के पास से छह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के जटवा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव निवासी दीपक गुप्ता तथा बिहार प्रांत के पश्चिमी चम्पारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के घोड़हवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना पर दारोगा वरुण सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित मालगोदाम के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से तीन-तीन किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
दारोगा वरुण सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन जगहों पर की जानी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें