बनकटा। बनकटा पुलिस ने सोहनपुर एकडंगा मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप से बुधवार को 15.4 लीटर शराब और चोरी की दो बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, तस्करी की सूचना पर एसआई आलोक रंजन सिंह पुलिस टीम के साथ सोहनपुर-एकडंगा मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर के समीप वाहनों की जांच करने लगे। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 77 पाउच देशी शराब बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भानुप्रताप यादव व परमजीत गोंड़ निवासीगण कुम्हाचक थाना बनकटा के रूप में हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद ग