फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात में गाने पर विवाद, दो गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकला मिश्रौलिया गांव के सुहरहा टोले पर बरात में हुई मारपीट के दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी की अभी तलाश हो रही है।
विज्ञापन

बौरडीह गांव निवासी शिव प्रकाश ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गोरखपुर जिले के वोहाबार से सुअरहां गांव में बरात आयी थी, उस बरात में उनका साला कार्तिक निवासी बड़हलगंज, गोरखपुर भी आया था। डीजे पर जाति विशेष का गाना चल रहा था। बस इसी बात पर नाराज होकर तीन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना में युवक का सिर फट गया।
पुलिस ने मारपीट के आरोपी अजय वनवासी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर किया। जिसमे से अजय वनवासी पुत्र दिनेश वनवासी और धर्मेन्दर विश्वकर्मा पुत्र राम भरोसा विश्वकर्मा निवासी एकला मिश्रौलिया सुअरहा टोला को हड़ही पुल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें