देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह ने रवाना किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण इफ्तिखार अहमद आदि उपस्थित रहे।