फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की हत्या में ससुर, साला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद की हत्या में ससुर, साला गिरफ्तार
विज्ञापन

पिछले साल जून में रेलवे ट्रैक पर मिला था अजीत का शव
बरहज के हरदो गड़ौना गांव का रहने वाला था अजीत
कोतवाली के गदपुरवां के रहने वाले हैं आरोपी पिता-पुत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक साल पहले हुई अजीत की हत्या में पुलिस ने ससुर और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गदपुरवां गांव निवासी रामनगीना प्रसाद ने अपनी बेटी बबिता की शादी बरहज थानाक्षेत्र के हरदो बढ़या गांव निवासी अजीत प्रसाद से की थी। पिछले साल जून महीने में अजीत ससुराल आया था। 24 जून को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पत्नी बबिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में इस बात की जानकारी मिली कि अजीत की हत्या उसके ससुर रामनगीना और साले शिवशंकर ने अवैध संबंधों के शक में की थी। विवेचक ने उनका नाम शामिल करते हुए खोज शुरू की। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर रामनगीना और शिवशंकर को पुरवां चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य मयफोर्स पहुंचे और पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि एक साल से अधिक समय से आरोपी फरार थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें