फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुजुर्ग पर हमले के दो आरोपियों का चालान

Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। पड़री बनमाली गांव में मेड़ काटने के विवाद में बुजुर्ग रामायण यादव (80) पर फावड़े से हमले के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इसके अलावा भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बार-बार उल्टी हो रही है। पड़री बनमाली गांव निवासी रामायण यादव (80) मंगलवार की सुबह अपने खेत के तरफ गए थे। वहां पड़ोसी धान का बेहन डालने के लिए अपना खेत तैयार कर रहे थे। इसी बीच एक शख्स ने मेड़ काटना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपी रामायण से गाली-गलौज करने लगा। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सगे भाई सुदामा यादव और सुदर्शन यादव का बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें