फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का टिनशेड गिराने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता का टिनशेड गिराने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि के नवनिर्मित मकान परिसर में टिनशेड गिराने और जानलेवा हमले के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उधर, घटना के दूसरे दिन भी तहसील बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया।
शहर के सिंधी मिल कालोनी निवासी सिंहासन गिरि रामगुलाम टोला मोहल्ला में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि रविवार की रात बलुआं गांव के त्रिभुवन नाथ अपने साथ आठ लोगों को लेकर आए और वहां रखा टिनशेट उजाड़ दिए। विरोध करने पर जानलेवा हमला बोल दिया। वहां पर रखा सामान भी लेकर चले गए। पुलिस ने जानलेवा हमला, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले के आरोपी रवि प्रताप और राहुल भारती निवासी बलुआं गौरीबाजार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर किया। संघ भवन में तहसील बार के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि के घर हुई घटना की निंदा की गई।
विज्ञापन

तहसील बार के अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्य आरोपी और अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सुबह अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, कमल मणि, शशि मणि, नीलकंठ तिवारी, भारत भूषण, राकेश कुमार मल्ल, अंबरीश मणि, सामंत मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामईश्वर सिंह, पंकज सिंह, राघव पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सुनील चौहान, अब्दुल हुसैन, काजी अनवर जमाल, रविंद्र यादवव, तेजप्रताव पांडेय, मुहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें