फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रयास

Sun, 27 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव पयासी में सोलर लाइट का लोकार्पण करते केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र।
विज्ञापन
 सांसद आदर्श गांव पयासी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र शामिल हुए। उन्होंने गांव में लगे सोलर लाइट और आरो प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा देश और आम लोगों के हित में कार्य कर रही है। बेरोजगारों का रोजगार दिलाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए काफी प्रयासरत हूं। इसके अलावा शिक्षा का बढ़ावा देना और उद्योग के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्य कर रही है। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हो रही है। जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। आने वाले कुछ वर्षो में भाजपा देश में तैयार हुए बेरोजगारी दूर कर देगी। इसके लिए पार्टी अपने स्तर से बड़े पैैमाने पर कार्य कर रही है।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने गांव में हुए कार्यो का लोकार्पण किया। इसके अलावा गांव के प्रधान रीना देवी ने केन्द्रीय मंत्री को मांग पत्र देकर क्षेत्रीय सड़कों के नवीनीकरण कराने और गांव के पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती की मांग किया। इस दौरान विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, रामदरस मिश्र, अशोक कुशवाहा, हितेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें