देवरिया। मेडिकल कॉलेज में टीबी को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें टीबी के अधिक से अधिक संख्या में संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर जांच कराने का निर्देश दिया गया, ताकि इस बीमारी का उन्मूलन हो सके।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कहा कि जिला अस्पताल के पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य होने वाला है। इसे देखते हुए ट्रू नाट जांच केंद्र को प्रशासनिक भवन में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे जांच प्रभावित न हो।
कहा कि फैकेल्टी को जागरूक किया जाए और टीबी पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाए। कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में कम संख्या में संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर जांच कराई जा रही है। इस कार्य में सक्रियता लाई जाए।