फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालवीय रोड पुल पर सवारी भर रहे ऑटो चालक, बढ़ रहा जाम

Mon, 25 Nov 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर से कसया-पडरौना जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ ऑटो चालक जमकर मनमानी कर रहे हैं। निर्धारित स्टैंड से सवारी भरने के बजाय वह मालवीय रोड पुल पर वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं इससे पुल पर लगने वाले जाम की समस्या को और बढ़ाने में सहायक कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को कुशीनगर व पडरौना से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग मालवीय रोड से होकर जाता है। मालवीय रोड पर आवागमन की सुगमता के लिए दस वर्ष पहले से ओवरब्रिज बनाया गया। इससे हर दिन दोपहिया व चारपहिया वाहनों को मिलाकर 50 हजार से अधिक वाहनों का आना-जाना होता है। दो माह पूर्व यातायात विभाग की ओर से इस मार्ग से आने वाले ऑटो चालकों को रागिनी मोड़ से सवारी भरने का आदेश जारी किया। साथ ही सुभाष चौक के पास आकर सवारी भरने पर सख्ती से रोक लगा दी। मकसद यह था कि इनके शहर में आने से जाम की समस्या बढ़ रही थी। इधर कुछ ऑटो चालक रागिनी मोड़ से सवारी न भरकर मालवीय रोड तक आने लगे हैं। वहीं कुछ मालवीय रोड ओवरब्रिज के ऊपर वाहन खड़े कर सवारी भर रहे हैं। इन्हें अधिकतम 10 से 15 किमी तक चलने का ही परमिट दिया गया है, जबकि वह यहां से सीधे कसया तक की सवारी भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें