फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर ओवरब्रिज पर खराब हुआ ट्रक, लगा भीषण जाम

Wed, 05 Aug 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब 9:30 बजे ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में सुबह लोग कार्यालय, स्कूल और कॉलेज के लिए अपने घरों से निकले थे। इस दौरान ट्रक के पुल के बीच में खराब हो जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। जाम में फंसे कार्यालय कर्मियों, दैनिक यात्रियों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे ओवरब्रिज पर देर तक तक यातायात ठप रहा और आसपास के मार्गों पर भी इसका असर देखने को मिला। जाम के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने ट्रक को किनारे करवाकर यातायात शुरू कराया। पुलिस एक ओर से गाड़ियों को धीरे-धीरे निकलवा रही थी। इससे आवागमन होता रहा। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें