फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में ट्रक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि से परेशान होकर दिया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीजल-पेट्रोल के मूल्य को देखते हुए ट्रक एसोसिएशन के विभिन्न संगठनों ने व्यापारियों को भाड़ा बढ़ाने की नोटिस दिया है। भाड़ा नहीं बढ़ने की स्थिति में स्ट्राइक पर जाने की भी बात कही है।
अनलॉक-1 में डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तो डीजल ही पेट्रोल से आगे निकल गया है। दोनों की कीमत प्रति लीटर 80 रुपये से अधिक हो गई है। एक महीने में 10 रुपये से अधिक की वृद्धि ने मोटर मालिकों की कमर तोड़ने का काम किया है। ट्रक एसोसिएशन के लोग अभी भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं, टेंपो, टैक्सी और ई-रिक्शा वालों ने किराया बढ़ा दिया है। यह बढ़ोत्तरी 10 से लेकर 20 रुपये तक की हुई है। ई-रिक्शा वाले 10 रुपये में शहर में विभिन्न जगहों पर पहुंचा देते थे, लेकिन अब 20 रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्या कहते हैं ट्रक एसोसिएशन के लोग
उत्तर प्रदेश ट्रक आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी पांडेय ने कहा कि प्रदेश भर की सभी जिला इकाइयों से बातचीत चल रही है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर बैठक कर भाड़ा बढ़ाने के फैसले पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे काफी गरीब देश है, लेकिन वहां डीजल और पेट्रोल की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर है। यहां ऐसा क्या किया जाता है, समझ से परे है। इसी संगठन के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर पटेल ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से मोटर मालिक पर काफी लोड पड़ रहा है। भाड़ा नहीं बढ़ा तो ट्रक मालिकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। वहीं, पूर्वांचल ट्रक मालिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि डीजल के दाम में हुई वृद्धि को देखते हुए भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। व्यापारियों को नोटिस दिया गया है। यदि व्यापारी आनाकानी करेंगे तो हम स्ट्राइक पर जाएंगे। रामप्रवेश चौबे ने कहा कि सरकार को इस मृल्य वृद्धि पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें