देसही देवरिया। ओवरलोड की चलते मंगलवार की सुबह कसया में 33 केवीए मेन सप्लाई लाइन का जंपर कट गया।
विज्ञापन
इसकी वजह इमिलिया और पांडेय चक उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई के तार जर्जर हो चुके हैं। इसी लाइन से इमिलिया और पांडेय चक को बिजली आपूर्ति मिलती है। आए दिन कभी तार पिघलकर गिर जा रहा तो कभी जंपर कट जा रहा है।
मंगलवार की सुबह चार बजे ओवरलोड की चलते कसया मेन सप्लाई का जंपर कट गया। इमिलिया उपकेंद्र के कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद फाॅल्ट को खोजकर दुरुस्त किया। सुबह करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
ऐसे में इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब 6:30 घंटे तक बाधित रही।