फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएचसी परिसर मे बना शौचालय हैंडओवर नहीं होने से परेशानी

Sat, 02 May 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लेकिन, अभी तक इसे अस्पताल प्रशासन को हैंड ओवर नहीं किया जा सका है। इससे मरीज और उनके साथ आए तीमरदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत भाटपार रानी द्वारा अस्पताल इलाज कराने आए रोगियों और उनके तीमारदारों तथा आम जनता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भूमि उपलब्ध होने के बाद 9 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया है। इसकी रंगाई पुताई भी हो चुकी है, लेकिन अभी अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया जा सका है।

पीएचसी पर इलाज कराने आए भिंगारी बाजार के दिनेश, राधेश्याम, विमलावती देवी, खामपार की सरोज देवी, वृद्धि चंद, ममता देवी आदि ने बताया कि यहां परिसर में एक शौचालय होना जरूरी है। इसके नहीं होने से महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यह सुलभ शौचालय तैयार है परंतु ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि यह सुलभ शौचालय तो बनकर तैयार है, मगर हैंडओवर नहीं हुआ है। नगर प्रशासन का ताला लगा हुआ है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता ने बताया कि कुछ तकनीकी कारण से अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। जल्द ही हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें